लाइव न्यूज़ :

कतर के अमीर ने सऊदी अरब के ‘क्राउन प्रिंस’ से की मुलाकात

By भाषा | Updated: May 11, 2021 09:07 IST

Open in App

जेद्दा, 11 मई (एपी) कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने जेद्दा में सऊदी अरब के ‘क्राउन प्रिंस’ (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान से सोमवार को मुलाकात की।

कतर की सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

कतर द्वारा सऊदी अरब और अन्य अरब खाड़ी देशों के साथ तनाव कम करने के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

इस बैठक में इस पर गौर किया गया कि कतर पर तीन साल से अधिक समय से लगी पाबंदी को इस साल की शुरुआत में समाप्त करने के बाद से पड़ोसियों के बीच संबंध किस तरह बेहतर हो रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व में नए प्रशासन के अमेरिका और सऊदी के संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करने के मद्देनजर भी सऊदी की विदेश नीति बदलाव के संकेत मिले हैं।

कतर के अमीर आखिरी बार इस वर्ष जनवरी में उच्च स्तरीय खाड़ी अरब शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए थे, जिसमें तनाव को कम करने की घोषणा की गई थी। मध्य 2017 में संबंधों में दरार आने के बाद उनका सऊदी में यह पहला दौरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं