लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति पर महाभियोग की जांच के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ 

By भाषा | Updated: September 29, 2019 11:12 IST

गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई। 

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में महाभियोग की जांच के बीच राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘ हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’ ट्रम्प ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रम्प पर 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक जो बिडेन का नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ डेमोक्रेट से अमेरिकियों के अधिकारों को खतरा है। वे आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, वे आपकी स्वास्थ्य सेवाएं छीनना चाहते हैं, वे आपका मताधिकार, आपकी आजादी छीनना चाहते हैं।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ हमारा देश इस तरह दांव पर है, जैसे पहले कभी नहीं था। ये सब बेहद आसान है। वे मुझे रोकना चाहते हैं क्योंकि मैं आपके लिए लड़ रहा हूं...। लेकिन मैं यह कभी नहीं होने दूंगा।’’ इसके बाद एक अन्य ट्वीट में ट्रम्प ने उनके खिलाफ महाभियोग की जांच को फिर साजिश करार दिया।

उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल