लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दिया बड़ा बयान, कहा-रिश्ते मजबूत करने के लिए इंडिया के साथ काम करने को है तैयार

By भाषा | Updated: December 26, 2022 10:00 IST

अमेरिका पर बोलते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘‘अमेरिका ने चीन को अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना जारी रखा है और वह चीन को घेरने, दबाने तथा उकसाने में शामिल है, ऐसे में चीन-अमेरिका संबंध गंभीर कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी एक बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने कहा है कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। यही नहीं चीन ने अमेरिका और पाकिस्तान का भी जिक्र किया है और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोला है।

बीजिंग:चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों को 'स्थिर और मजबूत' करने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। वांग यी ने कहा कि दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां 2020 से तनाव व्याप्त है। 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने क्या कहा है

चीन के विदेश मंत्री ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां और चीन के विदेशी संबंधों पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य स्तर पर संपर्क बरकरार रखा है। उन्होंने कहा,‘‘चीन और भारत ने राजनयिक तथा सैन्य स्तर पर संपर्क बरकरार रखा है। दोनों ही देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

वांग यी को हाल में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अधिवेशन के दौरान उच्चाधिकार प्राप्त राजनीतिक ब्यूरो में पदोन्नत किया गया है। उन्होंने संगोष्ठी में कहा, ‘‘हम चीन-भारत संबंधों को स्थिर और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।’’ 

चीन ने पाकिस्तान का भी किया जिक्र

आपको बता दें कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए गठित तंत्र में विशेष प्रतिनिधि हैं। यह तंत्र सीमा पर गतिरोध के मौजूदा दौर में निष्क्रिय बना हुआ है। दोनों देशों ने गतिरोध दूर करने के लिए अब तक 17 दौर की वार्ता की है। 

वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 17वीं दौर की बैठक 20 दिसंबर को हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने करीबी संपर्क बनाये रखने और सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है। वांग यी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के साथ चीन के संबंधों का भी संक्षिप्त रूप से जिक्र किया है। 

अमेरिका को लेकर क्या बोले चीनी विदेश मंत्री वांग यी 

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि दोनों देश "एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करना जारी रखे हुए हैं, सदाबहार रणनीतिक साझेदारी को बरकरार रखा है और मित्रता को मजबूत किया है। चीन-अमेरिका के संबंधों पर वांग यी ने कहा, ‘‘हमने चीन के प्रति अमेरिका की त्रुटिपूर्ण नीति को दृढ़ता से खारिज कर दिया है और दोनों देशों को एक-दूसरे के नजदीक लाने की सही राह तलाश रहे हैं।’’ 

इस पर बोलते हुए चीनी विदेश मंत्री ने कहा,‘‘अमेरिका ने चीन को अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना जारी रखा है और वह चीन को घेरने, दबाने तथा उकसाने में शामिल है, ऐसे में चीन-अमेरिका संबंध गंभीर कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है।’’ यही नहीं ताइवान के मुद्दे पर वांग यी ने कहा कि अमेरिका की दादागीरी से चीन भयभीत नहीं है। 

रूस के साथ खड़ा दिखा चीन

मामले में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने आगे कहा,‘‘हम किसी भी शक्तिशाली देश या उसकी दादागीरी से भयभीत नहीं हैं और चीन के मूल हितों और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम किया है।’’ हालांकि, यूक्रेन पर रूसी हमले के बावजूद उन्होंने चीन-रूस संबंधों के विकास के बारे में खुलकर बात की है। 

वांग यी ने कहा,‘‘हमने रूस के साथ अच्छे-पड़ोसी देश के रूप में, मित्रता और सहयोग को गहरा किया है तथा चीन और रूस के बीच समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक परिपक्व और लचीला बनाया है।’’ उन्होंने कहा,‘‘पिछले एक साल में, चीन और रूस ने अपने-अपने मूल हितों को बरकरार रखने में एक-दूसरे का मजबूती से समर्थन किया है, और इस दौरान हमारा आपसी राजनीतिक एवं रणनीतिक विश्वास और मजबूत हुआ है।’’ 

टॅग्स :चीनभारतUSA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल