लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में कोविड मामले बढ़ने के बीच हवाई अड्डे पर बन रहा अस्पताल, कंबोडिया ने सीमाएं की सील

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:34 IST

Open in App

बैंकाक, 29 जुलाई (एपी) थाईलैंड में कोरोना वायरस के मामलों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी तथा अस्पतालों में बिस्तरों की कमी के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैंकाक के एक हवाई अड्डे की कार्गो इमारत में बड़ा अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

राजधानी में ऐसे कई अन्य अस्पताल भी चल रहे हैं क्योंकि अस्पतालों में हजारों संक्रमितों को जगह नहीं मिल रही है। मुईआंग डॉन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1800 बिस्तर वाला अस्पताल बनाने का काम पूरा करने के लिए कर्मी लगे हुए हैं। यह मरीजों के लिए दो हफ्तों में शुरू हो जाएगा।

देश में तेज़ी से फैलते कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण पड़ोसी कंबोडिया ने बृहस्पतिवार को थाईलैंड के साथ लगती अपनी सीमा को सील कर दिया है और आठ प्रांतों में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। थाईलैंड में बृहस्पतिवार को 17,669 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 165 लोगों की मौत हुई। यह 2020 की शुरुआत में महामारी के आरंभ होने के बाद सबसे ज्यादा है। उनमें से 7875 मामले और 127 मौतें महानगर बैंकॉक में रिपोर्ट हुई हैं जिसकी आबादी करीब डेढ़ करोड़ है।

बैंकाक और आसपास के प्रांतों में दो हफ्तों से लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन जरूरी चीज़ों और सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकाक में करीब 6100 लोग अस्पतालों में बिस्तर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से 103 की हालत नाजुक है जबकि 1410 के लक्षण मध्यम हैं और 4662 को मामूली लक्षण हैं।

थाईलैंड में संक्रमण के कुल मामले 5,61,030 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 4562 हो गई है। 90 फीसदी से ज्यादा मामले अप्रैल मध्य के बाद आए हैं।

संक्रमितों के घरों और सड़कों पर बिना इलाज दम तोड़ने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा की सरकार को वायरस से निपटने और धीमे टीकाकरण अभियान को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पड़ोसी कंबोडिया को शुक्रवार तक अमेरिका द्वारा दान किए गए 10 लाख टीकों में से पहली खेप मिल जाएगी। प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा कि थाईलैंड के साथ लगती सीमा बंद रहेगी और यह रोक 12 अगस्त तक वाणिज्य यातायात पर लागू नहीं होगी।

कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 765 नए मामले आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। उसने कहा कि कुल मामले 75,152 हो गए हैं जबकि 1339 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल