लाइव न्यूज़ :

आलोचनाओं के बीच व्हाट्सएप ने नई नीति का क्रियान्वयन तीन महीने के लिए टाला

By भाषा | Updated: January 16, 2021 10:56 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 16 जनवरी व्हाट्सएप ने विवादित नई निजता नीति के क्रियान्वयन को तीन महीने के लिए टालने की घोषणा की है। दरअसल नई नीति के चलते इस एप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्थानांतरित हो गए थे जिसके चलते व्हाट्सएप को बड़ा झटका लगा था।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि नीति संबंधी यह बदलाव वैसे आठ फरवरी को प्रभाव में आना था।

व्हाट्सएप की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया कि निजी संवाद और प्रोफाइल से जुड़ी अन्य सूचनाओं को लेकर फेसबुक के साथ डेटा साझेदारी प्रभावित नहीं होगी और यह केवल व्यावसायिक चैट से संबंधित है जैसे कि यदि कोई उपयोककर्ता व्हाट्सएप के जरिए किसी कंपनी के कस्टमर सर्विस प्लेटफॉर्म पर बात करता है।

व्हाट्सएप ने कंपनी के ब्लॉग में कहा, ‘‘हमें कई लोगों से पता चला कि हमारे हाल के अपडेट को लेकर लोगों के बीच बहुत सारी भ्रांतियां हैं। गलत जानकारियां चिंता पैदा कर रही हैं और हम चाहते हैं कि हर कोई हमारे सिद्धांतों एवं तथ्यों को समझे।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘व्हाट्सएप का आधार एक सरल विचार है: आप अपने दोस्तों या परिवारों के साथ जो कुछ भी साझा करते हैं वह आपके बीच ही रहेगा। इसका अर्थ यह है कि हम ‘ऐंड टू ऐंड एनक्रिप्शन’ के जरिए आपके निजी संवाद की हमेशा रक्षा करेंगे। इसलिए न तो व्हाट्सएप और न ही फेसबुक इन निजी संदेशों को देख सकते हैं। यही वजह है कि किसे कौन कॉल कर रहा है या संदेश भेज रहा है हम इसका ब्यौरा नहीं रखते हैं। हम आपके द्वारा साझे की जाने वाली लोकेशन को भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कांटैक्ट फेसबुक के साथ साझा नहीं करते हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा। हम नीति की समीक्षा करने की खातिर लोगों के पास जाएंगे। 15 मई को नए व्यावसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे।’’

कंपनी ने शुक्रवार को एक अलग ब्लॉग पोस्ट में भ्रम की स्थिति को दूर करने के प्रयास किए तथा एक चार्ट भी साझा किया जिसमें स्पष्ट किया गया है कि व्हाटसएप इस्तेमाल करने पर कौन सी सूचना सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला