लाइव न्यूज़ :

चीन से खतरों के बीच ताइवान ने कहा, अमेरिका के साथ संबंध मजबूत बने हुए हैं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:39 IST

Open in App

ताइपे, नौ फरवरी (एपी) ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन में बदलाव के बीच उनके देश का अमेरिका के साथ संबंध मजबूत बना हुआ है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा कि चीन द्वारा काफी संख्या में सैन्य विमान ताइवान के दक्षिणपश्चिमी हवाई क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी सैन्य समर्थन बरकरार है।

उन्होंने पारंपरिक चंद्र नववर्ष के मौके पर टेलीविजन पर दिये अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहूंगी कि ताइवान दवाब में नहीं झुकेगा और समर्थन प्राप्त करके जल्दबाजी में आगे नहीं बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक बीजिंग के प्राधिकारी संघर्ष के समाधान के लिए तैयार हैं, हम भी समानता और गरिमा की शर्त के साथ उनके साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।’’

साई की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब अमेरिका के प्रशांत बेड़े ने दक्षिण चीन सागर में अभ्यास किया है जिसमें उसके विमानवाही पोत थियोडोर रूजवेल्ट और निमित्ज़ सहित उसके जहाजों और विमानों ने हिस्सा लिया।

अमेरिका के सातवें बेड़े ने एक बयान में कहा कि मंगलवार के अभ्यास का उद्देश्य कमान और नियंत्रण क्षमताओं के बीच सामंजस्य बढ़ाना है।

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर स्वामित्व का दावा करता है और उसने इसमें कई कृत्रिम द्वीप भी निर्मित किये हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिकी अभ्यास क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता जारी रखेगा और क्षेत्रीय देशों के साथ दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें