लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेटर ने भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रम्प की आलोचना की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 18:19 IST

भारत ने इस्पात और एल्युमिनियम पर अधिक आयात शुल्क लगाने के अमेरिकी कदम पर जवाबी कार्रवाई की है. सीनेटर ने कहा, भारत ने राष्ट्रपति ट्रम्प के व्यापार युद्ध के जवाब में बादाम पर 75 % शुल्क लगाया है. कैलिफोर्निया भारत को 65 करोड़ डॉलर मूल्य का बादाम निर्यात करता है. राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे सहयोगी के साथ व्यापार संबंध को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्दे भारत का अमेरिका को निर्यात 2017-19 में 47.9 अरब डॉलर था.अमेरिका से आयात 26.7 अरब डॉलर था.व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है.

एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को खराब करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रम्प के फैसलों से कैलिफोर्निया के बादाम उत्पादकों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि ये हर साल भारत को 65 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बादाम निर्यात करते हैं. अमेरिका से आने वाले बादाम, अखरोट समेत 28 उत्पादों पर सीमाशुल्क बढ़ाने की भारत की घोषणा के बाद कैलिफोर्निया की सीनेटर डियेन फीनस्टीन ने ट्रम्प की आलोचना की है.

भारत ने इस्पात और एल्युमिनियम पर अधिक आयात शुल्क लगाने के अमेरिकी कदम पर जवाबी कार्रवाई की है. सीनेटर ने कहा, भारत ने राष्ट्रपति ट्रम्प के व्यापार युद्ध के जवाब में बादाम पर 75 % शुल्क लगाया है. कैलिफोर्निया भारत को 65 करोड़ डॉलर मूल्य का बादाम निर्यात करता है. राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे सहयोगी के साथ व्यापार संबंध को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए.

अमेरिकी अधिकारियों ने आगामी उत्पादन वर्ष में कैलिफोर्निया में बादाम की रिकॉर्ड फसल होने का अनुमान जताया है. पूर्वानुमान और ट्रम्प सरकार के इस कदम से बादाम उत्पादक चिंतित हैं. अलमांड एलायंस ऑफ कैलिफोर्निया के मुताबिक , चीन और भारत दोनों के जवाबी शुल्क लगाने से बादाम का निर्यात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

भारत सरकार की ओर से जवाबी शुल्क लगाने से इन 28 उत्पादों के अमेरिकी निर्यातक प्रभावित होंगे क्योंकि उन्हें निर्यात के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा पड़ेगा. इससे भारतीय बाजार में भी ये चीजें महंगी हो जाएंगी. भारत का अमेरिका को निर्यात 2017-19 में 47.9 अरब डॉलर था जबकि अमेरिका से आयात 26.7 अरब डॉलर था. व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल