लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी न्यायधीश ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, गंगा सफाई अभियान को बताया शानदार योजना

By भाषा | Updated: April 9, 2019 18:51 IST

Open in App

अमेरिका में हवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश माइकल डी विल्सन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गंगा के प्रति सांस्कृतिक आस्था-आधारित परिप्रक्ष्य है और यह स्वच्छ नदी के लिए एक ‘‘भारतीय समाधान’’होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी नदी की चिंता करते हैं।’’ उन्होंने सरकार के स्वच्छ गंगा मिशन को एक शानदार समुदायिक परियोजना बताया। न्यायमूर्ति विल्सन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कोई जब गंगा में जाता है, तो वह सिर्फ भीगता नहीं है।

वह प्रेरणा ग्रहण करता है। यह एक शानदार सामुदायिक परियोजना है। तमाम जहर के बावजूद गंगा को छोड़ा नहीं गया है, लोग अब भी इसके प्रति श्रद्धा रखते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इसे स्वच्छ बनाया जाएगा। एक भारतीय समाधान होगा जिसमें एक महान दृष्टिकोण होगा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के बीच समानताओं के बारे में पूछे जाने पर न्यायमूर्ति विल्सन ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक बड़ा अंतर है और भारतीय प्रधानमंत्री नदियों की परवाह करते है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग उनकी तुलना ट्रंप से करते हैं। कुछ तुलनाएं की जा सकती हैं लेकिन उनमें बहुत बड़ा अंतर है। मैं जानता हूं कि सभी राजनेताओं के पास वाक्पटुता होती है, लेकिन मुझे संदेह नहीं है कि भारत के प्रधानमंत्री को गंगा नदी की चिंता है। वह नदी की परवाह करते है।

यह भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच बड़ा अंतर है।’’ बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि यह कोई जटिल मुद्दा नहीं है और सिर्फ इच्छाशक्ति का मामला है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण दूर करने के लिए कानून पारित किये जाने की आवश्यकता है और सड़कों से कारों को हटाये जाने के अलावा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत किये जाने की जरूरत है।

न्यायमूर्ति विल्सन ने ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया द्वारा यहां आयोजित ‘‘ग्रीन लॉ’’ आख्यान में ‘‘पर्यावरण न्याय और कानून के नियम: न्यायपालिका और न्यायाधीशों की भूमिका’’पर भी बात की। जेजीयू के वीसी सी. राज कुमार के आमंत्रण पर न्यायमूर्ति विल्सन यहां आये थे। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?