लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने कहा- न्यूयार्क में हिंदू पुजारी पर हमला करने वाला है 'कायर'

By भाषा | Updated: July 22, 2019 10:13 IST

पिक्स11 की खबर के अनुसार पुरी के चेहरे सहित पूरे शरीर पर खरोंच और चोटें आयी हैं। पिक्स 11 ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात मंदिर में कहा, ‘‘मैं थोड़ा दर्द में हूं।’’ क्वींन के हिस्सों नसाऊ और सुफोक काउंटीज सहित न्यूयार्क के तीसरे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी कांग्रेस सांसद टॉट सुओजी ने कहा कि वह हिंदू स्वामी पर क्वींस में हाल में हुए हमले की ‘‘कड़ी’’ निंदा करते हैं।

Open in App

अमेरिकी कांग्रेस के प्रमुख सदस्यों ने क्वींस में हिंदू पुजारी पर ‘‘नृशंस’’ हमले पर नाराजगी जताते हुए कहा है वे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ खड़े हैं। ग्लेन ओक्स, क्वींस में शिवशक्ति पीठ मंदिर के पुजारी स्वामी हरीश चंद्र पुरी जी पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया जिसने कथित रूप से कहा कि ‘‘यह मेरा क्षेत्र है।’’

पिक्स11 की खबर के अनुसार पुरी के चेहरे सहित पूरे शरीर पर खरोंच और चोटें आयी हैं। पिक्स 11 ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात मंदिर में कहा, ‘‘मैं थोड़ा दर्द में हूं।’’ क्वींन के हिस्सों नसाऊ और सुफोक काउंटीज सहित न्यूयार्क के तीसरे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी कांग्रेस सांसद टॉट सुओजी ने कहा कि वह हिंदू स्वामी पर क्वींस में हाल में हुए हमले की ‘‘कड़ी’’ निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने प्रांत और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता के साथ खड़ा रहूंगा। भगवान स्वामी जी को ताकत दे कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएं।’’ न्यूयार्क सिटी के छठे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी कांग्रेस की महिला सांसद ग्रेस मेंग ने भी हमले की निंदा करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नगर में हिंदू पुजारी पर हिंसक हमले से मैं बहुत दुखी हूं। इस तरह का हमला अमेरिका की संस्कृति के खिलाफ है और जिस व्यक्ति ने यह घृणित अपराध किया है वह कायर है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट