लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ‘टेक्सास बोर्ड ऑफ पार्डन एंड पैरोल’ ने जॉर्ज फ्लॉयड को माफी देने की अपनी सिफारिश वापस ली

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:11 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका के ‘टेक्सास बोर्ड ऑफ पार्डन एंड पैरोल’ ने जॉर्ज फ्लॉयड को 2004 के मादक पदार्थ के एक मामले में मरणोपरांत माफी देने की अपनी सिफारिश वापस ले ली है। बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक घोषणा में कहा, रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट को दिए उनके सुझावों में कई महीने बाद ‘‘ प्रक्रियात्मक त्रुटियां’’ पाई गई हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।

फ्लॉयड को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। इस माफी के फैसले को वापस लेने से लोगों में काफी नाराजगी है।

फ्लॉयड के साथ ही ‘टेक्सास बोर्ड ऑफ पार्डन एंड पैरोल’ द्वारा सौंपी गई 24 अन्य लोगों की क्षमादान सिफारिशें भी वापस ले ली गई हैं। 16 दिसंबर के एक पत्र में, बोर्ड ने एबॉट को बताया कि उसने क्षमादान देने की अपनी प्रक्रिया से कुछ खामी पाई है और इस साल एबॉट को भेजी गई 67 क्षमादान सिफारिशों में से एक-तिहाई से अधिक पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। हालांकि इस पत्र को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बोर्ड ने अक्टूबर में, सर्वसम्मति से मरणोपरांत जॉर्ज फ्लॉयड को माफी देने का सुझाव दिया था। फ्लॉयड 2010 के बाद से टेक्सास में गवर्नर से मरणोपरांत क्षमा प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति होते।

एबॉट की प्रवक्ता रेने एज़ ने एक बयान में कहा, ‘‘ बोर्ड के सिफारिश वापस लेने के बाद, दुर्भाग्यवश गवर्नर अब जॉर्ज फ्लॉयड को माफी देने की सिफारिश पर विचार नहीं कर सकते।’’

गौरतलब है कि श्वेत पुलिसकर्मी चाउविन ने 25 मई, 2020 को अमेरिका के मिनियापोलिस की एक गली में फ्लॉयड को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन को अपने घुटने से नौ मिनट से अधिक समय तक दबाए रखा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल