लाइव न्यूज़ :

अमेरिका का संकेत, चीन के खिलाफ देगा भारत का साथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2020 06:02 IST

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब दुनिया कोविड से लड़ रही है तो चीन ने अपने नापाक अभियान को और बढ़ा दिया है। उसे लगता है कि वह जो कर रहा है, वही सही है। ऐसे में दक्षिण चीन सागर के मुद्दों का प्रभाव आर्कटिक, हिंद महासागर, भूमध्यीय सागर के साथ अन्य जलमार्गों पर भी पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर के बाद अब अमेरिका ने चीन को एक और कड़ा संदेश दिया है। अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह हर स्थिति में भारत के साथ खड़ा रहेगा।

वॉशिंगटन: एक दिन पहले ही चीन के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर के बाद अब अमेरिका ने चीन को एक और कड़ा संदेश दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर चीन मित्र देशों को परेशान करने की कोशिश करेगा तो वह दक्षिण चीन सागर से हिमालय तक अपने मित्र देशों के साथ खड़ा होगा। वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह हर स्थिति में भारत के साथ खड़ा रहेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब दुनिया कोविड से लड़ रही है तो चीन ने अपने नापाक अभियान को और बढ़ा दिया है। उसे लगता है कि वह जो कर रहा है, वही सही है। ऐसे में दक्षिण चीन सागर के मुद्दों का प्रभाव आर्कटिक, हिंद महासागर, भूमध्यीय सागर के साथ अन्य जलमार्गों पर भी पड़ता है। अमेरिका चीन को लेकर अब कड़ा रुख अख्तियार कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को यूएस में हॉन्गकॉन्ग स्वात्तता कानून पर हस्ताक्षर हुए जो कि उसे चीन को अत्याचार के लिए जिम्मेदार ठहराने के ज्यादा अधिकार देने वाला है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने देखा कि हॉन्गकॉन्ग में क्या हुआ। उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई ताकि फ्री मार्केट में वह स्पर्धा न कर सके। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग अब हॉन्गकॉन्ग छोड़ने वाले हैं। हमने एक बहुत ही अच्छा स्पर्धी खो दिया है। हमने उसके लिए बहुत कुछ किया था।' उन्होंने कहा कि अब हॉन्गकॉन्ग को भी कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। हॉन्गकॉन्ग को भी चीन की तरह ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका का फायदा उठाया लेकिन बदले में वायरस दिया जिसकी वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

ट्रंप ने कहा कि चीन विकासशील देश के नाम पर फायदा उठाता रहा है। उसने अमेरिका का फायदा उठाया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमेरिका ने हॉन्गकॉन्ग से तरजीही व्यापार का दर्जा भी छीन लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के लिए भी चीन को एक बार फिर जिम्मेदार ठहराया और WHO को भी घेरा। ट्रंप ने कहा कि WHO चीन के हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल