लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की पांच से 11 वर्ष आयु वर्ग के 2.8 करोड़ बच्चों के टीकाकरण की योजना

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (एपी) अमेरिका ने बुधवार को कहा कि पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चे जल्द ही अपने बाल रोग विशेषज्ञ के कार्यालय, स्थानीय फार्मेसी और अपने स्कूल में भी कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लगवा सकेंगे क्योंकि कुछ ही हफ्तों में इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए फाइजर टीके की खुराक की अपेक्षित मंजूरी की विस्तृत योजना है।

टीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लंबे अध्ययन के बाद, बच्चों को टीका लगाने के फायदों पर चर्चा करने के लिए संघीय नियामक अगले दो हफ्तों में बैठक करेंगे। औपचारिक अनुमोदन के कुछ घंटों के भीतर, दो से तीन नवम्बर को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम परामर्श केन्द्र की प्रस्तावित बैठक के बाद देशभर में बच्चों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो जायेगी।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि देश में अब लगभग 2.8 करोड़ बच्चों को टीका लगाने के लिए फाइजर टीके की पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि टीकों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महीनों से काम किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि 25,000 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों और प्राथमिक देखभाल प्रदाताओं ने बच्चों को कोविड-19 टीके की खुराक लगाने के लिए पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, इसके अलावा हजारों खुदरा फार्मेसी पहले से ही वयस्कों को टीका लगा रही हैं।

अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति ने बुधवार को ‘एनबीसी’ को बताया, ‘‘कोविड ने हमारे बच्चों के जीवन को भी बाधित कर दिया है। इसने बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल बना दिया है, इसने दोस्तों और परिवार से मिलने पर रोक लगा दी है, इसने युवा खेलों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने बच्चों को टीका लगवाने से, हमारे पास उनकी रक्षा करने की संभावना है, लेकिन साथ ही उन सभी गतिविधियों को वापस पाने की भी संभावना है जो हमारे बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना