लाइव न्यूज़ :

महामारी से निपटने में अमेरिका की मदद अच्छा फैसला, लेकिन और कदम उठाने की जरूरत : भारत मूल के सांसद

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अप्रैल अमेरिका में एक प्रभावशाली भारत मूल के डेमोक्रेटिक सांसद ने कोरोना वायरस से निपटने में भारत को मदद मुहैया कराने के अमेरिकी सरकार के फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि केवल सांकेतिकता या बोलकर साथ देने से काम नहीं चलेगा और बाइडन प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।

भारत में महामारी की दूसरी लहर चल रही है जहां पिछले कुछ दिनों से रोज संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं और कई राज्यों में अस्पतालों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तर की किल्लत हो गयी है।

भारत मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन ने प्रतिबद्धता जतायी है कि वह कोविशील्ड टीके के भारतीय निर्माता को कच्चे माल की आपूर्ति करेगा। यह स्वागत योग्य फैसला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, केवल सांकेतिक या आधे-अधूरे कदम अथवा बोलकर साथ देने से काम नहीं चलेगा। हमें कदम उठाना चाहिए।’’

कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराकें भारत को नहीं मुहैया कराने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों और समर्थकों समेत कई हलकों से बाइडन प्रशासन की आलोचना हो रही है।

आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल से टेलीफोन पर बात की।

डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवीय सहायता प्रगतिशील विदेश नीति की पहचान है।

उन्होंने कहा कि तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है। खन्ना ने कहा कि बाइडन प्रशासन एस्ट्राजेनेका टीके की अतिरिक्त खुराकें भारत को मुहैया करा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला