लाइव न्यूज़ :

भारत को अपना सैन्य औद्योगिक आधार विकसित करने में मदद करना अमेरिका का लक्ष्य: पेंटागन

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:03 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 11 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत को न केवल हथियार तथा साजो-सामान मुहैया करा कर बल्कि उसे अपना रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने में भी मदद कर नयी दिल्ली के साथ अपने सैन्य एवं तकनीकी सहयोग को प्रगाढ़ करने की कोशिश कर रहा है।

पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को सांसदों से कहा कि 2016 में अमेरिका ने भारत को एक ‘प्रबल रक्षा साझेदार’ का दर्जा दिया था, जिसके तहत वाशिंगटन अपने निकटतम सहयोगियों और साझेदारों के स्तर पर भारत के साथ प्रौद्योगिकी साझा करने को सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेगा।

हिंद-प्रशांत सुरक्षा से जुड़े मामलों के अमेरिका के कार्यकारी सहायक रक्षा सचिव डेविड हेल्वे ने ‘हाउस आर्मड सर्विज कमेटी’ में हिंद-प्रशांत पर की सुनवाई के दौरान सांसद डौग लेम्बोर्न के सवाल के जवाब में कहा कि भारत अमेरिका का एक सच्चा साझेदार और बढ़ता साझेदार है।

हेल्वे ने सांसदों से कहा, ‘‘ हम भारत के साथ सैन्य एवं तकनीकी सहयोग को गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि उन्हें हथियार तथा साजो-सामान उपलब्ध कराने पर आधारित है, ताकि हम अंतर-बलों और क्षमताओं का निर्माण कर सकें और भारत का रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने में उनकी मदद कर सकें। इसका मकसद यह है कि भारत अपनी जरूरतों के हिसाब से साजो-सामान का उत्पादन कर सके और हमारे साथ तथा क्षेत्र के अन्य देशों के साथ मिल कर काम कर सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को हमने प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा दिया है।’’

अमेरिका के रक्षा मंत्री जनरल लॉयड जे ऑस्टिन की भारत यात्रा से पहले हेल्वे ने यह बयान दिया है।

ऑस्टिन 19-21 मार्च को के दौरान भारत की यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने के तरीकों और रक्षा संबंधों को मजबूत करने की संभावना है।

ऑस्टिन ने कहा था कि वह भारत यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत की प्रमुख रक्षा साझेदारी को गहरा करने और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अपने समकक्ष राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल