लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की विदेश नीति भारत, जापान जैसे सहयोगियों के अनुरूप होनी चाहिए : सांसद मेनेंडेज

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:56 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 सितंबर अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि अमेरिका की विदेश नीति देश के मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए और भारत, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगी देशों के अनुरूप होनी चाहिए।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद रॉबर्ट मेनेंडेज ने राष्ट्रपति जो बाइडन के ट्वीट को भी रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने (बाइडन) व्हाइट हाउस के ट्रूमैन बालकनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तीन अन्य क्वाड नेताओं के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी।

सांसद बिल नेलसन ने कहा कि वह नए क्वाड कार्यकारी समूह के बारे में जानकर उत्साहित हैं जो अमेरिका के सहयोगी देश भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया को अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा देगा।

पिछले हफ्ते प्रतिनिधि सभा में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स ने प्रमुख सहयोगियों और भागीदारों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करके और अपने बहुपक्षीय राजनयिक संबंधों को बढ़ा कर विश्व स्तर पर अमेरिकी नेतृत्व को फिर से स्थापित करने के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन की सराहना की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण कूटनीतिक व्यवस्था के रूप में क्वाड को प्राथमिकता देना इन प्रयासों के केंद्र में है।’’ मीक्स ने कहा कि क्वाड ढांचा अपने लोगों के लिए काम करने, दुनिया की सबसे अहम चुनौतियों से निपटने और साझा खतरों का मुकाबला करने में मिलकर काम करने वाले समान विचारधारा के लोकतंत्रों की ताकत और परिवर्तनकारी लाभ को प्रदर्शित करता है।

एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और अप्रसार पर प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष सांसद एमी बेरा ने भी क्वाड देशों के पहले नेता-स्तरीय शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बाइडन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सफल शिखर सम्मेलन उदार मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों में निहित एक स्वतंत्र, खुले और स्थिर हिंद-प्रशांत के लिए उनकी सामूहिक, अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। क्वाड नेताओं ने 25 सितंबर को वाशिंगटन में अपना पहला प्रत्यक्ष शिखर सम्मेलन आयोजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?