लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अब जा सकते हैं बिना मास्क के बाहर : सीडीएस

By भाषा | Updated: April 27, 2021 23:04 IST

Open in App

न्यूयार्क, 27 अप्रैल (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को अजनबियों की बड़ी भीड़ छोड़कर अन्यत्र मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे भी कुछ स्थितियों को छोड़कर बिना मास्क लगाये बाहर जा सकते हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथम केंद्र (सीडीएस) ने कोरोना वायरस महामारी से सामान्य जनजीवन की ओर बहुत ही सधे उपायों के तहत मंगलवार को नये दिशानिर्देश जारी किये। इस महामारी के कारण अमेरिका में 5,70,000 लोगों की जान गयी है ।

पिछले एक साल से सीडीसी अमेरिकियों को बाहर जाने पर किसी भी अन्य व्यक्ति से छह फुट के फासले पर मास्क लगाने की सलाह देता रहा है।

सीडीसी के रूख में यह बदलाव तब आया है जब अमेरिका में आधे से अधिक वयस्कों को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है और एक तिहाई से अधिक पूरी तरह टीकाकरण से गुजर चुके हैं।

बर्मिंघम के अलबामा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइक साग ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ यह आजादी की वापसी है। यह हमारा सामान्य जनजीवन की ओर लौट पाना है। ....’’

संकट के समय अपने मार्गदर्शन में सावधान रहे सीडीसी ने उन बातों पर मुहर लगायी है जो कई सप्ताहों से अमेरिकी करते आ रहे हैं।

सीडीसी के अनुसार ‘‘पूरी तरह टीकाकरण करा चुके हों या नहीं, ऐसे लोग जब बाहर अकेले या परिवार के सदस्यों के साथ जाते हैं, मोटरसाइकिल या पैदल जाते हैं तो उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं हैं , वे पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अन्य लोगों के साथ बंद सभागार में बिना मास्क जा सकते हैं।’’

दिशानिर्देशों के तहत टीकाकरण नहीं करवाये लोग- यानी जिसने फाइजर, मोर्डना, जॉनसन के टीके नहीं लगाये हो, उन्हें बाहरी कार्यक्रम में मास्क लगाना है। ऐसे स्थानों पर अन्य लोग भी बिना टीके वाले हो सकते हैं। उन्हें बाहरी रेस्तरां में मास्क लगाना चाहिए।

सीडीसी के अनुसार पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों को ऐसी स्थितियों में चेहरा ढंकने की जरूरत नहीं है। हालांकि कंसर्ट या खेलकूद जैसे भीड़भाड़ वाले खुले कार्यक्रमों में सभी को मास्क लगाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला