लाइव न्यूज़ :

अमेरिकियों को कोविड टीके की बूस्टर खुराक लगाई जा सकती है :सर्जन जनरल विवेक मूर्ति

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 जुलाई (एपी) अमेरिका के शीर्ष चिकित्सक ने कहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि अंतत: अमेरिका वासियों को कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक लेने को कहा जा सकता है।

सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने सीएनएन से कहा कि फाइजर के कोरोना वायरस रोधी टीके की तीसरी खुराक को मंजूरी देने के उसके अनुरोध पर चर्चा करने के लिए कंपनी के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मूल्यांकन में इस बात के स्पष्ट प्रमाण देखना चाहते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है और टीका लगवाने वाले लोगों में संक्रमण की आशंका को निर्मूल किया जा रहा है। मूर्ति ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो बूस्टर खुराक के लिए सिफारिश की जा सकती है।

मूर्ति ने यह भी कहा कि इस बात की भी पूरी संभावना है कि कीमोथैरेपी करा रहे रोगियों, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले कमजोर लोगों के लिए तीसरी खुराक की सिफारिश की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ों से यदि लगता है कि बूस्टर खुराक जरूरी है तो इसकी सिफारिश की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला