लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज बने ब्रेट कावानाह, लग चुके हैं यौन शोषण के कई आरोप

By धीरज पाल | Updated: October 7, 2018 16:54 IST

यौन शोषण के तमाम आरोपों के बीच सीनेट से नियुक्ति की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Open in App

वॉशिंगटन, 07 अक्टूबर: यौन शोषण के तमाम आरोपों के बीच सीनेट से नियुक्ति की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सीनेट की सुनवाई और कावानाह के शपथ ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग कैपिटोल हिल पर प्रदर्शन करते रहे।

 53 वर्षीय कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट में 50-48 मतों से हुई। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित उम्मीदवार कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि को नवंबर में होने वाले मध्यवधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। गौरतलब है कि 1881 के बाद पहली बार किसी न्यायाधीश की नियुक्ति इतने कम मतांतर से हुई है।

कावानाह को शनिवार की शाम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शीर्ष अदालत के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति रॉबर्ट्स ने कावानाह को न्यायाधीशों के कॉन्फ्रेंस कक्ष में संवैधानिक शपथ दिलाई। वहीं, एसोसिएट जस्टिस (सेवानिवृत्त) एंथनी एम. केनेडी ने उन्हें न्यायिक शपथ दिलाई।

इस दौरान कावानाह की पत्नी एश्ले कावानाह ने हाथों में परिवार का बाइबल पकड़ा हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति कावानाह की दोनों बेटियां लीजा और मार्ग्रेट और उनके माता-पिता भी उपस्थित थे। कावानाह सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति केनेडी की जगह लेंगे जिन्होंने इसी वर्ष अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी।

कावानाह मृत्यु तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर बने रह सकते हैं। इस नियुक्ति ने अमेरिका में कानून पर अंतिम फैसला देने वाले नौ न्यायाधीशों की अदालत में रूढ़िवादी नियंत्रण को और मजबूत कर दिया है।

वहीं, छह नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के प्रचार के सिलसिले में कंसास में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियुक्ति की पुष्टि और शपथ ग्रहण के बाद कावानाह को फोन पर बधाई दी।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन्हें बधाई देता हूं। बहुत अच्छे से लड़ी गई लड़ाई। मेरे कहने का अर्थ है कि किसने सोचा था कि ऐसा कुछ होगा... उन्होंने क्या कुछ नहीं झेला?

कावानाह को बेहतर इंसान बताते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों के कारण हाल के सप्ताह में उनके परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कावानाह के शपथ ग्रहण के साथ ही सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कई सप्ताह से चल रही खींचतान पर भी विराम लग गया है।

पिछले कुछ सप्ताह में कावानाह पर तीन महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर मुश्किलें बढ़ गई थीं और दोनों दलों के बीच खींचतान भी बढ़ गई थी।

गौरतलब है कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में नौ सदस्य हैं जिनमें से दो... ब्रेट कावानाह और नील गोर्सच को ट्रंप ने नामित किया है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 और 2010 में क्रमश: दो महिला न्यायाधीशों सोनिया सोटोमेयर और ऐलेना कगन को नामित किया था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल