लाइव न्यूज़ :

सैलरी बढ़ाकर रोकी जा सकती हैं कई आत्महत्याएं: अमेरिकी अध्ययन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 17:49 IST

अमेरिका में एक जर्नल में छपे अध्ययन में बताया गया कि लगभग 3.4 से 5.9 प्रतिशत आत्महत्याओं को सैलरी बढ़ाकर रोका जा सकता है। इस अध्ययन में 25 साल के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक जर्नल में छपे में अध्ययन में बताया गया कि लगभग 3.4 से 5.9 प्रतिशत आत्महत्याओं को रोका जा सकता है।साल 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक 14 लाख अमेरिका के नागरिकों ने आत्महत्या की कोशिश की थी।अमेरिका में साल 1990 से 2015 तक हाई स्कूल डिग्री प्राप्त 3,99,206 लोगों ने आत्महत्या की।

अमेरिका में हुए एक अध्ययन से यह बात निकलकर आई कि बहुत सी आत्महत्याओं को सिर्फ लोगों की सैलरी बढ़ाकर रोका जा सकता है। इस अध्ययन के मुताबिक लोगों की सैलरी बढ़ाकर 3.4 से 5.9 प्रतिशत तक आत्महत्यों को रोका जा सकता है। इस अध्ययन में 25 साल के आकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

साल 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक 14 लाख अमेरिका के नागरिकों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। जिसमें नौजवान और इसी उम्र के आस पास के लोग थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनमें से लगभग 48,000 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी। 2017 में आत्महत्या करने वाले में से 1.7 प्रतिशत बेरोजगार थे। जबकि 0.4 प्रतिशत फुल टाइम वर्कर और 0.7 प्रतिशत पार्ट-टाइम काम करने वाले थे। 

अध्ययन में पाया गया कि आर्थिक परेशानी, कर्ज और नौकरी छूटने के कारण लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की। सैलरी में मुश्किल से दो डॉलर बढ़ाने से 25,900 आत्महत्याओं को टाला जा सकता है। 1990 से 2015 तक हाई स्कूल डिग्री प्राप्त 3,99,206 लोगों ने आत्महत्या की, जबकि 140 उच्च शिक्षा प्राप्त लोगो ने आत्महत्या की है।अध्ययन में बताया गया कि एक प्रतिशत डॉलर के बढ़ोत्तरी करने से 27,550 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया जा सकता था। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि अगर दो डॉलर सैलरी में बढ़ा दिया जाता तो लगभग 57,350 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया जा सकता था। 

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि अस्थिर अर्थव्यवस्था आत्महत्या का एक बड़ा कारण है क्योंकि यह दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के समय न्यूनतम मजदूरी ज्यादा की जानी चाहिए। इस तरह अमेरिका में होने वाली आत्महत्याओं को कम किया जा सकता है। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासनौकरीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट