लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापस होंगे अमेरिकी सैनिक

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की एक मई की समयसीमा को बढ़ा कर 11 सितंबर करने का फैसला किया है जो 9/11 हमले की 20वीं बरसी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाइडन कई हफ्तों से इसके संकेत दे रहे थे कि वह उस समयसीमा को बढ़ा सकते हैं जो ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ बातचीत कर के तय की थी।

यह स्पष्ट हो गया था कि ढाई हजार सैनिकों की वापसी एक मई तक करना कठिन होगा। घोषणा होने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बाइडन के निर्णय की जानकारी दी थी।

पहली बार यह खबर द वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से आई थी।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त समाचार के अनुसार संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और कतर इस महीने अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय तथा समावेशी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं।

इस सम्मेलन का लक्ष्य न्यायपूर्ण और राजनीतिक समझौते की खातिर वर्तमान अफगान वार्ता में तेजी लाना है।

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि तुर्की में 24 अप्रैल से चार मई तक ‘अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर इस्तांबुल सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “सम्मेलन के सह आयोजक, संप्रभु, स्वतंत्र और एक अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब