लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबन ने हिंदू नववर्ष की बधाई दी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:29 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 अप्रैल लोकप्रिय अमेरिकी गायिका एवं अभिनेत्री मैरी मिलबन ने संस्कृत श्लोक पढ़कर भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर में मौजूद भारतीयों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को नव वर्ष का पहला दिन है। भारत में विभिन्न राज्यों में उगादी, गुड़ी पड़वा और बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है।

मिलबन ने एक वीडियो में मंत्रोच्चार कर भारत और दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय को बधाई दी।

मिलबन (39) ने वीडियो जारी करने के बाद कहा, ''मेरे प्यारे भारत और दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को नव वर्ष की बधाई। ''

उन्होंने कहा, ''पिछले वर्ष दीपावली पर प्रस्तुति देने के बाद मैं भारत में पारंपरिक त्योहारों और धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में और जानना चाहती थी। भारतीय संस्कृति और भारत से मेरा संबंध मेरे अध्ययन और हिंदी सीखने से बढ़ा है।''

मिलबन ने पिछले साल 'ओम जय जगदीश हरे' गाते हुए एक वीडियो जारी किया था और दीपावली की बधाई दी थी। जल्द ही उनका यह वीडियो चर्चा में आ गया था और 10 लाख से अधिक लोगों ने उसे देखा था।

उन्होंने हिंदी और भारतीय संस्कृति के अपने शिक्षक डॉक्टर मोक्षराज का आभार व्यक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब