लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफ सेशंस को अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पद से किया बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 8, 2018 13:02 IST

ट्रंप के इस कदम का असर 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी की जांच पर पड़ सकता हैं, क्योंकि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए व्हिटकर यह जांच कर रहे रॉबर्ट मुएलर की टीम के आलोचक रहे हैं।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को बर्खास्त कर दिया। साल 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी की जांच की निगरानी से सेशंस द्वारा खुद को अलग करने के बाद से ट्रंप पिछले कई महीने से सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना कर रहे थे।

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल और रिपब्लिकन पार्टी के वफादार माने जाने वाले मैथ्यू जी व्हिटकर को सेशंस की जगह लेने के लिए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है।

जानकारों का मानना है कि ट्रंप के इस कदम का असर 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी की जांच पर पड़ सकता हैं, क्योंकि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए व्हिटकर यह जांच कर रहे रॉबर्ट मुएलर की टीम के आलोचक रहे हैं।

पिछले कई महीने से ट्रंप सेशंस के कामकाज को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाखुशी जाहिर करते रहे हैं।

बुधवार को एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, 'हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि न्याय विभाग में अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के चीफ ऑफ स्टाफ मैथ्यू जी व्हिटकर अमेरिका के नए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल होंगे। वह हमारे देश की सेवा अच्छी तरह करेंगे।' 

ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हम अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की सेवा के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। बाद में स्थायी नियुक्ति की घोषणा की जाएगी।'

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल