लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे को लेकर बेहद उत्सुक हैं डोनाल्ड ट्रंप, कहा-उम्मीद है कि अहमदाबाद में 5-7 लाख लोग करेंगे स्वागत

By स्वाति सिंह | Updated: February 12, 2020 09:48 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया है कि अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए लाखों लोग मौजूद होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत आएंगे। इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा।  ट्रंप का यह पहला भारत का दौरा है जब वह साबरमती आश्रम जाएंगे। ऐसे में ट्रंप अपनी आगामी भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्सुक हैं।  भारत यात्रा से जुड़े एक प्रश्न पर ट्रंप ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। ’’

उन्होंने मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया है कि अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए लाखों लोग मौजूद होंगे। 

ट्रंप ने मजाकिया लहजे में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका में आमतौर पर जितने लोगों को वह संबोधित करते हैं उन्हें अब उसकी ‘ज्यादा खुशी नहीं’ नहीं होगी। वहां संबोधन के दौरान 40 से 50 हजार के बीच लोग होते हैं।

ट्रंप ने कहा,‘‘ उन्होंने (मोदी) कहा कि वहां लाखों की संख्या में लोग होंगे। मेरी समस्या केवल यह है कि उस रात वहां 40 अथवा 50 हजार लोग थे...मैं इससे बहुत खुश नहीं होने वाला...वहां हवाई अड्डे से नए स्टेडियम (अहमदाबाद में)तक 50 से 70 लाख होंगे।’’ 

ट्रंप ने कहा,‘‘ आपको पता है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। वह (मोदी) इसका निर्माण करा रहे हैं। यह लगभग तैयार है और दुनिया में सबसे बड़ा है।’’ दोनों नेताओं का अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में संयुक्त संबोधन का कार्यक्रम है। 

इसके साथ ही ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'वह (मोदी) बहुत भद्र पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं। हम इस माह अंत में जाएंगे।'

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने संकेत दिए कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा,‘‘ वे (भारतीय) कुछ करना चाहते हैं और हम देखेंगे...अगर हम कोई सही समझौता कर सके तो उसे करेंगे।’’ वहीं अमेरिका में भारत के नवनियुक्त राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने से कहा कि ट्रंप की होने वाली यात्रा ट्रंप और मोदी के बीच ‘‘ मजबूत व्यक्तिगत घनिष्ठता को दर्शाती है।’’ संधू ने कहा,‘‘ यह संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को भी दर्शाता है।’’ 

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में मोदी और ट्रंप के बीच मित्रवत संबंध रहे हैं 2019 में दोनों ने चार बार मुलाकात की थी। इसके अलावा इस वर्ष अब तक दोनों दो बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं। भारत यात्रा से जुड़े एक प्रश्न पर ट्रंप ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। ’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानरेंद्र मोदीअहमदाबादगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी