लाइव न्यूज़ :

जापान के नए राजा नारुहितो से मिलने वाले पहले विदेशी नेता बने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2019 08:54 IST

इम्पीरियल पैलेस में एक समारोह के दौरान ट्रम्प ने सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बता दें कि नारुहितो को आधिकारिक रूप से इसी साल एक मई को जापान का सम्राट बनाया गया था। इससे पहले जापान के सम्राट अकिहितो थे। 

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जापान दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने सोमवार (27 मई) को जापान के नए सम्राट और उनकी पत्नी से मुलाकात की है। इसके बाद ट्रम्प दुनिया के पहले ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्होंने सबसे पहले किसी विदेशी नेता के तौर पर सम्राट से मुलाकात की है। 

इम्पीरियल पैलेस में एक समारोह के दौरान ट्रम्प ने सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बता दें कि नारुहितो को आधिकारिक रूप से इसी साल एक मई को जापान का सम्राट बनाया गया था। इससे पहले जापान के सम्राट अकिहितो थे। 200 साल में ऐसा पहली बार हुआ था कि दुनिया के सबसे पुराने राज परिवार में किसी सम्राट ने अपना पद राजी-खुशी छोड़ था। अकिहितो ने अपना 'क्राइसैंथिमम थ्रोन' अपने सबसे बड़े बेटे युवराज नारुहितो (59) को सौंपा। नारुहितो ने एक समारोह में सम्राट का पद ग्रहण किया था। इसके साथ ही 'रेइवा' नामक नए राजशाही युग की शुरुआत हो गई थी। यह युग नारुहितो के पूरे शासनकाल तक जारी रहेगा। 

सम्राट बनने के बाद नारुहितो ने जापान की जनता को संबोधित किया था। साथ ही साथ विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की और देश की जनता को भरोसा दिलाया था कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। 

उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा था कि मैं संविधान के अनुरूप काम करूंगा। मेरे विचार सदैव मेरे लोगों के लिए होंगे और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। उनके कामों में उनके पिता आकिहितो की झलक दिखाई देगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट