लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हिंसा, काबुल पहुंचे अमेरिकी शांति दूत, इस्लामिक स्टेट ने पांव पसारे

By भाषा | Updated: May 21, 2020 17:01 IST

अफगानिस्तान में बढ़ी हुई हिंसा के बीच सत्ता साझेदारी समझौते पर पहुंचने के बाद पहली बार अमेरिकी के शांति दूत काबुल पहुंचे हैं। उनकी यात्रा देश में हिंसा बढ़ जाने के बीच हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में राजनीतिक लड़ाई के सत्ता साझेदारी समझौते पर पहुंचने के बाद पहली बार अमेरिकी के शांति दूत काबुल पहुंचे।हिंसा के लिए मौटे तौर पर इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया गया है।

काबुल: अफगानिस्तान में राजनीतिक लड़ाई के सत्ता साझेदारी समझौते पर पहुंचने के बाद पहली बार अमेरिकी के शांति दूत काबुल पहुंचे हैं और उनकी यात्रा देश में हिंसा बढ़ जाने के बीच हो रही है। इस हिंसा के लिए मौटे तौर पर इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया गया है और अमेरिका के बढ़े हुए बम हमलों में यही संगठन निशाने पर है।

अमेरिका के शांतिदूत जलमय खलीलजाद ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटों में सप्ताह के प्रारंभ में दोहा में तालिबान प्रतिनिधियों के साथ तथा बुधवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी एवं साथी नेता अब्दुला अब्दुला के साथ हुई बैठकों का जिक्र किया। इन सभी का लक्ष्य फरवरी में हुई अमेरिका-तालिबान संधि में जान फूंकना है। खलीलजाद ने अफगानिस्तान के लंबे संघर्ष के सभी पक्षों से हिंसा में कमी लाए जाने की अपील की।

अमेरिका की सेना 19 सालों से इस संघर्ष में उलझी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति समझौते के दूसरे और अहम चरण को शुरू करने में पहले ही बहुत सारा वक्त बर्बाद हो चुका है। इस संधि में तालिबान और अफगानिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व के बीच वार्ता का आह्वान है। अब्दुला ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके गनी के साथ कई महीनों तक चले विवाद का अंत करने के लिए उनके साथ समझौता किया था और अब वही इन प्रयासों की अगुवाई करेंगे।

अब्दुला ने सत्ता साझेदारी के तहत गनी की जीत स्वीकार की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह एक बार फिर कहा था कि अमेरिकी सैनिकों पर देश की पुलिस व्यवस्था का गलत जिम्मा डाला गया है और अफगानिस्तान को यह काम संभालना चाहिए। अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उनकी बड़ी चिंता अफगानिस्तान में आईएस से जुड़े संगठन की बढ़ती सक्रियता है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट