लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद भी बोले- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, संयम बरतें इमरान खान!

By भाषा | Updated: August 29, 2019 10:04 IST

लोकल इंडिया पोस्ट ने अपने साप्ताहिक संस्करण में एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें खन्ना के हवाले से कहा गया,‘‘भारत के साथ युद्ध की इमरान खान की बयानबाजी एकदम बेतुकी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान को संभल कर बयानबाजी करनी चाहिए और इसे युद्ध अथवा संघर्ष तक नहीं ले जाना चाहिए।सांसद रो खन्ना ने कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है

भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस मामले में संयम बरतने की जरूरत है। खन्ना हाल ही में पाकिस्तानी कांग्रेशनल कॉकस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के फ्रीमॉंट में हाल ही भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में कहा,‘‘कश्मीर भारत के लोकतंत्र का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को संभल कर बयानबाजी करनी चाहिए और इसे युद्ध अथवा संघर्ष तक नहीं ले जाना चाहिए।’’

लोकल इंडिया पोस्ट ने अपने साप्ताहिक संस्करण में एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें खन्ना के हवाले से कहा गया,‘‘भारत के साथ युद्ध की इमरान खान की बयानबाजी एकदम बेतुकी है।’’

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात के दौरान कश्मीरी अमेरिकी समुदाय ने संघर्ष के लोकतांत्रिक समाधान और समुदायों को गरीबी से उबारने तथा आतंक मिटाने के उनके समर्थन की सराहना की।

इस बीच इस सप्ताह की शुरूआत में सांसद इल्हान अब्दुल्लाही उमर ने कश्मीर घाटी में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संचार बहाल करने, मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक नियमों का सम्मान करने, धार्मिक स्वतंत्रता बनाए रखने तथा तनाव को कम करने की अपील की थी।

टॅग्स :इमरान खानअमेरिकाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा