लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में अमेरिकी पत्रकार को 11 साल जेल की सजा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:21 IST

Open in App

बैंकाक, 12 नवंबर (एपी) सैन्य शासन के अधीन म्यांमा में एक अदालत ने हिरासत में लिए गए अमेरिकी पत्रकार डैनी फेंस्टर को 11 साल जेल की सजा सुनाई है। फेंस्टर को गलत और भड़काऊ जानकारी फैलाने समेत कई आरोपों में दोषी पाया गया।

वकील थान जाऊ आंग ने बताया कि ऑनलाइन पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध निदेशक फेंस्टर को अवैध संगठनों से संपर्क रखने और वीजा नियमों के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया।

पत्रकार को मई से हिरासत में रखा गया था और उस पर आतंकवाद रोधी कानून का उल्लंघन करने के दो अन्य मामले भी चल रहे हैं जो एक अन्य अदालत में विचाराधीन हैं। फेंस्टर पर इसके अलावा राजद्रोह का भी मामला चल रहा है।

फेंस्टर को 24 मई को यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था जब वह अमेरिका की उड़ान में सवार होने वाले थे।

वह अकेले विदेशी पत्रकार हैं जिन्हें गंभीर अपराध करने का दोषी पाया गया है। म्यांमा में सेना ने फरवरी में तख्तापलट कर आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक