लाइव न्यूज़ :

पूर्व राजनयिक की मदद से अमेरिकी पत्रकार म्यामां की जेल से रिहा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:34 IST

Open in App

बैंकॉक, 15 नवंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राजनयिक यू एन बिल रिचर्डसन ने सोमवार को कहा कि म्यामां में हिरासत में लिये गए अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को जेल से रिहा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि फेनस्टर को म्यामां में कुछ दिन पहले ही 11 साल की सजा सुनाई गई थी और अब उन्हें मुक्त कर दिया गया है और वह स्वदेश रवाना हो रहे हैं।

रिचर्डसन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि फेनस्टर को म्यामां में उन्हें सौंप दिया गया और वह कतर के रास्ते अमेरिका पहुंचेंगे।

रिचर्डसन ने अपने कार्यालय से जारी किये गये एक बयान में कहा, ‘‘यह वह दिन है जब आप उम्मीद करते हैं कि जब आप यह काम करेंगे तो ऐसा हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं कि डैनी अंततः अपने प्रियजनों से फिर से मिल पायेंगे।’’

ऑनलाइन पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यामां’ के प्रबंध संपादक फेनस्टर को झूठी या भड़काऊ जानकारी फैलाने, अवैध संगठनों से संपर्क करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था और 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इस फैसले की निंदा करते हुए एक बयान में कहा था कि यह ‘‘एक निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय है।’’

रिचर्डसन ने कहा कि उन्होंने हाल में म्यामां की यात्रा के दौरान फेनस्टर की रिहाई के लिए बातचीत की थी। उन्होंने फरवरी में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले सैन्य नेता जनरल मिन आंग हलिंग के साथ बैठक की थी।

रिचर्डसन, जिन्होंने क्लिंटन प्रशासन में न्यू मैक्सिको के गवर्नर और ऊर्जा मंत्री के रूप में भी काम किया, के पास एक स्वतंत्र राजनयिक के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल