लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की जेल से रिहा होने के बाद अमेरिकी पत्रकार स्वदेश रवाना

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:21 IST

Open in App

न्यूयार्क, 16 नवंबर (एपी) सैन्य शासित म्यांमा में करीब छह महीने जेल में रहने के बाद रिहा किए गए अमेरिकी पत्रकार डैनी फेंस्टर के मंगलवार को अमेरिका पहुंच जाने की उम्मीद है।

फेंस्टर को पिछले हफ्ते 11 साल की कड़ी सजा सुनाई गई थी। उन्हें सोमवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक बिल रिचर्डसन को सौंप दिया गया। रिचर्डसन ने पत्रकार की रिहाई के लिए बातचीत में अहम भूमिका निभायी।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को फरवरी में सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद 100 से अधिक पत्रकारों, मीडियाकर्मियों व प्रकाशकों को हिरासत में लिया गया है।

फेंस्टर ने दोहा, कतर पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं... ये वही चीजें हैं जो किसी भी प्रकार की कैद के साथ आती है... यह जितना लंबा खिंचता है, आप उतने ही चिंतित होते हैं कि यह कभी नहीं खत्म होने वाला है।"

उन्होंने अपने वकील से कहा कि उनका मानना था कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं हालांकि जेल अधिकारियों ने इससे इनकार किया था।

ऑनलाइन पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक फेंस्टर को शुक्रवार को झूठी या भड़काऊ जानकारी फैलाने, अवैध संगठनों से संपर्क करने तथा वीजा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया था।

न्यू मैक्सिको के पूर्व गवर्नर तथा संयुक्त राष्ट्र में पूर्व राजदूत रिचर्डसन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि डैनी फिर से अपने प्रियजनों से मिल सकेंगे।

फेंस्टर को 24 मई को यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया यगा था। उनके स्थानीय समयानुसार मंगलवार की सुबह न्यूयार्क पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना