लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी परिवार वैश्विक महामारी के बीच ‘थैंक्सगिविंग’ मनाने के लिए कर रहे हैं संघर्ष

By भाषा | Updated: November 26, 2021 11:43 IST

Open in App

मिशिगन, 26 नवंबर (एपी) कोविड-19 वैश्विक महामारी की पहली लहर का प्रकोप धीमा पड़ने के बाद अमेरिका में कई लोगों ने इस बार ‘थैंक्सगिविंग’ के मौके पर एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन वायरस ने उनकी इन योजनाओं पर पानी फेर दिया है।

मिशिगन अब देश में वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां के अस्पतालों में मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है और स्कूल फिर से ऑनलाइन शिक्षण माध्यम की तरफ लौटने को मजबूर हो गए हैं। अमेरिका में पुन: पैर पसार रहे वायरस के हर दिन 95,000 मामले सामने आ रहे हैं। मिनेसोटा, कोलोराडो और एरिजोना के अस्पतालों पर भी बोझ बढ़ गया है और स्वास्थ्य अधिकारी उन लोगों से यात्रा न करने की अपील कर रहे हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के तरीकों को लेकर जारी बहस और पहले की ही तरह राजनीतिक वाद-विवाद के बीच सामाजिक मेल मिलाप को लेकर अमेरिका के परिवार पशोपेश में हैं।

वार्षिक परंपराओं को निभाने को आतुर उनके मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वे फिर से रिश्तेदारों को मिलने बुला सकते हैं? क्या वह बड़ा आयोजन कर सकते हैं? क्या वह परिवार के उन लोगों को बुला सकते हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है? क्या किसी मेहमान को बुलाने से पहले उन्हें कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट मांगनी चाहिए?

वित्त से जुड़ी कंपनी में बतौर ुडेटा एडमिनिस्ट्रेटर काम करने वालीं 58 वर्षीय क्रेल के परिवार का आयोजन टल गया है। वह परंपरा के मुताबिक टर्की भून रही हैं, सलाद तैयार कर रही हैं लेकिन यह सब उनका परिवार अकेले करेगा, कोई उनके साथ इस जश्न में कोई शामिल नहीं हो पाएगा। क्रेल की तरह ही कई अमेरिकी इस मौके पर बड़े आयोजन को लेकर असमंजस में पड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना