लाइव न्यूज़ :

डीपीए का प्राथमिक दर्जा हटने के बाद टीकों की बिक्री का फैसला खुद ले सकेंगी अमेरिकी कंपनियां

By भाषा | Updated: June 4, 2021 10:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जून देश में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता को लेकर आश्वस्त होने के बाद बाइडन प्रशासन ने एस्ट्राजेनेका, नोवावैक्स और सनोफी टीकों से रक्षा उत्पादन अधिनियम (डीपीए) का प्राथमिकता दर्जा हटा दिया है।

प्रशासन के इस कदम से अब कंपनियां यह फैसला ले सकती हैं कि वे अपने टीके किन्हें बेचना चाहती हैं।

व्हाइट हाउस के कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक जेफ जाएंट्स ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे पास सभी अमेरिकी लोगों के लिए पर्याप्त टीके हैं। यह राष्ट्रपति की आक्रामक कार्रवाई का सीधा नतीजा है जिसमें रक्षा उत्पादन अधिनियम के माध्यम से अमेरिकी टीका विनिर्माण एवं उत्पादन की पूरी क्षमता का उपयोग करना शामिल है।’’

जाएंट्स ने कहा, ‘‘इन कदमों और अमेरिकी टीका निर्माताओं की सफलता की वजह से आधिकारिक टीकों की हमारी आपूर्ति को लेकर हम आश्वस्त हैं। इसी के परिणामस्वरूप हम एस्ट्राजेनेका, नोवावैक्स और सनोफी से डीपीए का प्राथमिकता दर्जा हटा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि अब इस कदम से अमेरिका स्थित कंपनियां यह फैसला ले सकेंगी कि किसके ऑर्डर को पहले पूरा करना है।

अधिकारी ने बताया कि टीका आपूर्ति को लेकर अमेरिका जिस रणनीति पर काम कर रहा है उसके तीन हिस्से हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहला यह कि अमेरिकी लोगों के लिए टीकों की पर्याप्त आपूर्ति सुरक्षित रखना। अतिरिक्त टीके हम दान कर रहे हैं और अन्य देशों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूसरा हिस्सा है अमेरिकी टीका निर्माताओं के साथ मिलकर काम करना ताकि दुनियाभर में टीका आपूर्ति बढ़ाई जा सके और जिससे यहां देश में नौकरियों का सृजन हो।’’

जाएंट्स ने कहा, ‘‘रणनीति का तीसरा हिस्सा यह है कि अमेरिका अपने साझेदार देशों, दवा कंपनियों और अन्य निर्माताओं के साथ मिलकर काम करेगा ताकि वैश्विक टीका निर्माण एवं उत्पादन क्षमता का विकास हो सके जिससे विश्व न केवल इस महामारी को हरा सकेगा बल्कि भविष्य के खतरों के लिए भी तैयार हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना