लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने फिर से मध्य-पूर्व में उड़ान भरी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 01:16 IST

Open in App

दुबई, सात मार्च (एपी) अमेरिका के दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने रविवार को एक बार फिर मध्य-पूर्व में उड़ान भरी। वाशिंगटन और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच इस मिशन को तेहरान के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

बेरूत के ईरान-समर्थित एक टीवी चैनल ने हाल ही में ईरानी सेना के ड्रोन द्वारा ली गई फुटेज प्रसारित की गई थी, जिसमें इजराइली पोत में हुए रहस्मयी विस्फोट को दिखाया गया था। इस प्रसारण के जरिए चैनल यह दर्शाना चाहता था कि ईरान पोत में विस्फोट की घटना में शामिल नहीं था, जबकि इजराइल ने तेहरान को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

इस पूरे प्रकरण के बीच बमवर्षक विमानों ने ईरान को चेतावनी देने के तौर पर यह उड़ान भरी है।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने इजराइल, सऊदी अरब और कतर के सैन्य विमानों के साथ क्षेत्र में उड़ान भरी।

इस साल, चौथी बार इन विमानों ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में उड़ान भरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल