लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे अमेरिकी व रूसी अंतरिक्ष यात्री

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:57 IST

Open in App

मास्को, नौ अप्रैल (एपी) रूस और अमेरिका के तीन अंतरिक्ष यात्री सफल प्रक्षेपण के बाद शुक्रवार को कुशलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्षयात्री मार्क वैंडी हेई और रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवित्सकी व प्योत्र दुबरोव कजाखस्तान में रूस द्वारा पट्टे पर लिये गए बाइकोनुर प्रक्षेपण केंद्र से सोयुज एमएस-18 अंतरिक्ष यान से दोपहर बाद 12 बजकर 42 मिनट पर रवाना हुए थे।

तीनों अंतरिक्षयात्रियों दो कक्षीय (ऑर्बिट) यात्रा के बाद लगभग तीन घंटे में आईएसएस पहुंचे।

यह वैंडी हेई का दूसरा व नोवित्सकी का तीसरा अंतरिक्ष मिशन था जबकि दुबरोव की यह पहली अंतरिक्ष यात्रा है।

यह प्रक्षेपण सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन की पहली अंतरिक्ष यात्रा के 60 साल पूरा होने से तीन दिन पहले और नासा द्वारा पहले अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण की 40वीं वर्षगांठ पर हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब