लाइव न्यूज़ :

अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा अमेरिका, एक बार फिर दुनिया से जुड़ेगा: बाइडन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 11:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को जोर देते हुए कहा कि अमेरिका की कूटनीति पटरी पर लौट आई है और उनका प्रशासन अपने साझेदारों के साथ संबंधों में सुधार करके देश को एक बार फिर दुनिया से जोड़ेगा।

बाइडन ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ''हम अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को सुधारकर एक बार फिर दुनिया से जुड़ेंगे। केवल अतीत की नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का हल निकालेंगे। अमेरिकी नेतृत्व को बढ़ते अधिनायकवाद के इस नए दौर का सामना करना होगा, जिसमें अमेरिका के खिलाफ चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाएं और हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के रूस के इरादे शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका को बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के इस नए दौर का सामना करना है, जिनमें महामारी से लेकर पर्यावरण संकट और परमाणु प्रसार की चुनौती शामिल है। सभी देशों के साथ मिलकर काम करने से ही इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ''हम अकेले अपने दम पर ऐसा नहीं कर सकते।''

बाइडन ने कहा, ''हमें अमेरिका की कूटनीति में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों से शुरू करना चाहिए: स्वतंत्रता का बचाव करना, अवसरों की रक्षा करना, सार्वभौमिक अधिकारों को बनाए रखना, कानून के शासन का सम्मान करना और हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना शामिल है। यही हमारी वैश्विक शक्ति का आधार है। यह हमारी शक्ति का अटूट स्रोत है। यही अमेरिका को जोड़ने वाली ताकत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल