लाइव न्यूज़ :

9/11 हमलों से जुड़े सऊदी अरब के अधिकारी के नाम का खुलासा करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: September 13, 2019 09:56 IST

हमले के पीड़ितों के परिवारों द्वारा वर्षों से बनाए जा रहे दबाव पर एफबीआई और न्याय विभाग ने ‘‘इस विशिष्ट मामले की परिस्थितियों के मद्देनजर’’ सऊदी अरब के अधिकारी के नाम का खुलासा करने का फैसला किया है।

Open in App

अमेरिका का न्याय विभाग सऊदी अरब के उस अधिकारी के नाम का खुलासा करेगा जिसका 11 सितंबर 2001 को हमले करने वाले अल-कायदा के आतंकवादियों से कथित तौर पर संबंध था। लंबे समय तक इस अधिकारी के नाम को गुप्त रखा गया। हमले के पीड़ितों के परिवारों द्वारा वर्षों से बनाए जा रहे दबाव पर एफबीआई और न्याय विभाग ने ‘‘इस विशिष्ट मामले की परिस्थितियों के मद्देनजर’’ सऊदी अरब के अधिकारी के नाम का खुलासा करने का फैसला किया है।

यह मामला सऊदी अरब सरकार के लिए शर्म का विषय है जो अल-कायदा से संपर्क को लगातार खारिज करती रही है। इस व्यक्ति ने कुछ हमलावरों के अमेरिका पहुंचने के बाद कथित तौर पर उनकी मदद की थी। इन सभी 19 लोगों में से 15 सऊदी अरब के थे और उन्होंने चार एयरलाइनों का अपहरण करने और उन्हें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और संभवत: व्हाइट हाउस या संसद पर गिराने की साजिश में भाग लिया था।

न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और पेन्सिलवेनिया में हुए हमलों में करीब 3,000 लोग मारे गए थे और पीड़ित परिवारों ने सऊदी अरब सरकार पर मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा किया था। साल 2002 में हमलों की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि कुछ हमलावरों को सऊदी अधिकारियों से धन मिला था। इन अधिकारियों में से कम से कम दो सऊदी खुफिया अधिकारी थे। उस समय ये दोनों अधिकारी फहाद अल-थुमैरी और उमर-अल-बायूमी उस समय अमेरिका में सऊदी अरब दूतावास में तैनात थे।

बाद की जांचों में इस दावे को खारिज किया गया कि वे अपहरण करने वालों के साथ शामिल थे लेकिन 2012 में एफबीआई रिपोर्ट में इन आरोपों को दोहराया गया तथा तीसरे व्यक्ति का भी जिक्र किया गया जिसने संभवत: उन्हें निर्देश दिए थे। हालांकि तीसरे व्यक्ति का नाम गुप्त रखा गया। ऐसे कयास लगाए गए कि इस शख्स का ताल्लुक सऊदी अरब के शाही परिवार से है।

टॅग्स :अमेरिकासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा