लाइव न्यूज़ :

अमेरिका यरूशल में में फिर से खोलेगा अपना वाणिज्य दूतावास, फलस्तीनियों के साथ संबंध मजबूत करेगा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:04 IST

Open in App

यरूशलम, 25 मई (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका यरूशलम में अपना महावाणिज्य दूतावास फिर खोलेगा । यह कदम फलस्तीनियों के साथ संबंध बहाल करने का परिचायक है जिसे ट्रंप प्रशासन ने घटा दिया था।

इस वाणिज्य दूतावास ने लंबे समय तक एक ऐसे स्वायत्त कार्यालय के रूप में काम किया जहां फलस्तीनियों के साथ राजनयिक संबंधों की जिम्मेदारी निभायी गयी। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसका कामकाज घटा दिया। उन्होंने उसे इस्राइल के अपने राजदूत के प्राधिकार के अंतर्गत रख दिया और दूतवास यरूशलम ले गये।

ट्रंप के कदम से फलस्तीनी नाराज हो गये । वे पूर्वी यरूशलम को कब्जे में लिये गये क्षेत्र के रूप में देखते हैं और उसे अपनी भावी राज्य की राजधानी मानते हैं।

ब्लिंकन ने वाणिज्य दूतावास को फिर से खोलने की तारीख नहीं बतायी है।

कब्जे वाले पश्चिमी तट पर रमल्ला में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भेंटवार्ता के बाद ब्लिंकन ने इस कदम की घोषणा की। अमेरिका गाजा के सत्तारूढ़ हमास आतंकवादी संगठन के साथ अब्बास की प्रतिद्वंद्विता में उनका (अब्बास का) हाथ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैंने राष्ट्रपति से कहा कि मैं फलस्तीन प्राधिकरण और फलस्तीनी लोगों के साथ फिर से रिश्ता कायम करने के अमेरिका के संकल्प पर बल देने के लिए यहां हूं। यह एक ऐसा रिश्ता है जो परस्पर सम्मान और इस साझे विश्वास पर पर आधारित होगा कि फलस्तीनी और इस्राइली सुरक्षा, आजादी के अवसर एवं गरिमा के समान उपाय के हकदार हैं।’’

ब्लिंगन पिछले सप्ताह हुए संघर्षविराम को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र की यात्रा पर आये हैं। इस्राइल और हमास के बीच 11 दिनों की जंग के बीच 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला