लाइव न्यूज़ :

मेरे कार्यकाल के पहले दिन पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होगा अमेरिका :बाइडन

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडन ने शनिवार को संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के पहले दिन अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होगा।

वैश्विक तापमान कम करने के उद्देश्य से हुए ऐतिहासिक समझौते को आज पांच साल पूरे हो गये।

अमेरिका ने 2015 के जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से इस साल चार नवंबर को औपचारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में इस फैसले की घोषणा की थी।

ट्रंप ने बार-बार समझौते की आलोचना करते हुए इसे आर्थिक रूप से नुकसानदेह बताया है और दावा किया है कि इससे 2025 तक देश को 25 लाख नौकरियों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उत्सर्जन करने वाले चीन और भारत जैसे अन्य बड़े देशों को फ्री पास मिल गया है।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका बतौर राष्ट्रपति मेरे कार्यकाल में पेरिस समझौते में फिर से शामिल होगा और मैं दुनिया के अपने समकक्षों के साथ तत्काल काम करना शुरू कर दूंगा जिसमें मेरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के अंदर बड़ी महाशक्तियों के नेताओं के साथ जलवायु शिखरवार्ता का आयोजन करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला