लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की घातक लहर के बीच भारत को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका : ब्लिंकेन

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:15 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 अप्रैल अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच भारत को और उसके स्वास्थ्य नायकों को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बाइडन प्रशासन पर कोविड-19 टीकों समेत अन्य जीवनरक्षक चिकित्सा आपूर्ति भारत को भेजने के लिए दबाव बढ़ गया है।

ब्लिंकेन ने रविवार रात एक ट्वीट में कहा, “कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच हमारी सहानुभूति भारत के लोगों के साथ है।”

उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार में हमारे साझेदारों के साथ करीब से काम कर रहे हैं और भारत के लोगों तथा भारतीय स्वास्थ्य देखभाल नायकों को तेजी से अतिरिक्त सहायता भेजेंगे।’’

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत में कोविड के गंभीर प्रकोप से बहुत चिंतित है।

सुलिवन ने कहा, “हम इस वैश्विक महामारी से बहादुरी से लड़ रहे भारत के अपने दोस्तों और साझेदारों को अधिक सहायता एवं आपूर्ति भेजने के लिए हर वक्त काम कर रहे हैं। बहुत जल्द और अधिक मदद भेजी जाएगी।”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा था कि संकट से निपटने में भारत की मदद के लिए अमेरिका राजनीतिक एवं विशेषज्ञ दोनों स्तर पर भारतीय अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा