यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका : बाइडन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 10:09 IST2021-02-05T10:09:56+5:302021-02-05T10:09:56+5:30

America will not support military operations against Houthi rebels in Yemen: Biden | यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका : बाइडन

यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका : बाइडन

वाशिंगटन, पांच फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनका देश यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में बीते पांच साल से जारी सैन्य अभियान को समर्थन देना बंद कर रहा है, जिससे अरब प्रायद्वीप के इस सबसे गरीब देश में हालात बहुत मुश्किल हो गए हैं। बाइडन ने इसे कूटनीति, लोकतंत्र और मानवाधिकार के मोर्चों पर जोर देने की अमेरिका की नीति का हिस्सा बताया है।

उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर विदेश मंत्रालय के अपने पहले दौरे के दौरान राजनयिकों से कहा, ''इस युद्ध ने मानवीय और सामरिक तबाही मचाई है। इसे खत्म करना ही होगा।''

बाइडन ने बृहस्पतिवार को अमेरिका की नीतियों में बदलाव के बारे में बताया, जिनमें यमन में जारी युद्ध को समर्थन नहीं देना शामिल है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका की विदेश नीति में सिलसिलेवार तरीके से सुधार करेंगे।

अमेरिका की नीति में बदलाव को उसके सामरिक साझेदार सऊदी अरब के लिये झटके के रूप में देखा जा रहा है।

सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बाइडन के इस आश्वासन का स्वागत किया कि अमेरिका रक्षा के क्षेत्र में उसको सहयोग देना जारी रखेगा। आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब ''यमन संकट के समावेशी राजनीतिक समाधान के उसके रुख को मानने के अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता है।’’ सऊदी अरब यमनी नागरिकों को मानवीय मदद देने पर भी जोर देता है।

यमन में साल 2015 में हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना समेत विभिन्न इलाकों पर कब्जा कर लिया था, जिन्हें हटाने के लिये सऊदी अरब के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका भी इसमें शामिल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America will not support military operations against Houthi rebels in Yemen: Biden

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे