लाइव न्यूज़ :

अमेरिका आठ अफ्रीकी देशों से यात्रा पर पाबंदी हटाएगा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका 31 दिसंबर को आठ अफ्रीकी देशों से यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा देगा। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए अमेरिका ने पिछले महीने इन देशों से यात्रा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी।

प्रतिबंध लगाने की घोषणा 29 नवंबर को की गई थी। इसके तहत लगभग सभी गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया, जो हाल में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी में थे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता केविन मुनोज ने ट्विटर पर कहा कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने इस फैसले की सिफारिश की थी। मुनोज ने कहा कि अस्थायी यात्रा प्रतिबंधों ने वैज्ञानिकों को वायरस के नए स्वरूप का अध्ययन करने के लिए आवश्यक समय दिया और निष्कर्ष निकाला कि वर्तमान टीकाकरण इसके प्रभाव को रोकने में प्रभावी हैं।

अमेरिका में ओमीक्रोन संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है और टीका ले चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, अस्पतालों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब