लाइव न्यूज़ :

वैश्विक कोरोना वायरस टीका कार्यक्रम में शामिल होगा अमेरिका

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:03 IST

Open in App

जिनेवा, 21 जनवरी (एपी) अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन पूरे विश्व में कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने, जांच और इलाज के संबंध में बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी करेंगे।

फाउची ने यह भी कहा कि अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में अमेरिकी कर्मचारियों की कटौती की प्रक्रिया को रोकेगा और संगठन के प्रति अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करेगा।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर बाइडन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार फाउची ने डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड को बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी करेंगे, जिसमें दुनियाभर के गरीब अथवा अमीर देशों में जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 टीके उलब्ध कराने की 'कोवैक्स' परियोजना में शामिल होने की अमेरिका की मंशा को दर्शाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी