लाइव न्यूज़ :

ताइवान को टीके देगा अमेरिका : सांसद

By भाषा | Updated: June 6, 2021 10:12 IST

Open in App

ताइपे, छह जून (एपी) अमेरिका अन्य देशों को कोविड-19 टीके की लाखों खुराक देने के राष्ट्रपति जो बाइडन के कदम के तहत ताइवान को टीके की 750,000 खुराक देगा।

तीन सांसदों ने रविवार को इस बारे में बताया। ताइवान ने शिकायत की है कि चीन महामारी के बीच टीकों को प्राप्त करने के उसके प्रयास में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

अपने दो सहयोगियों के साथ ताइवान पहुंचीं इलिनोइस से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद टैमी डकवर्थ ने कहा कि यह यात्रा लोकतांत्रिक द्वीप के लिए द्विदलीय सहयोग प्रदर्शित करती है।

डकवर्थ ने कहा, ‘‘हमलोग यहां एक मित्र के नाते आये हैं क्योंकि हम जानते हैं कि ताइवान इस वक्त चुनौती का सामना कर रहा है। यही कारण है कि हम तीनों के लिए यहां द्विदलीय रूप में होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है।’’

अलास्का से रिपब्लिकन सांसद और सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य डैन सुलिवन और डेलावेयर से डेमोक्रेटिक सांसद एवं विदेश मामलों की समिति के सदस्य क्रिस्टोफर कून्स भी रविवार को ताइवान पहुंचे।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने हवाईअड्डे पर तीनों सांसदों का स्वागत किया और कहा कि वह उनका स्वागत कर ‘‘सम्मानित’’ महसूस कर रहे हैं और इस सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ताइवान संक्रमण के खिलाफ जंग में अलग तरीके की चुनौती का सामना कर रहा है। हम टीका आयात करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। ये जीवन रक्षक दवाएं बीजिंग की किसी भी बाधा के बिना हमें प्राप्त हों,यह सुनिश्चित करने के लिए हमें बाधाओं को दूर करना होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि चीन लगातार ताइवान को विदेशी मदद की राह में बाधा डाल रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन में हिस्सा लेने से उसे रोक रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग ऐसी रुकावटों से अनजान नहीं हैं।’’

वू ने कहा कि ताइवान सौभाग्यशाली है कि उसे समान सोच वाले देशों का समर्थन मिला और यह तानाशाही के जवाब में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को बनाये रखने के लिए मददगार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला