लाइव न्यूज़ :

भारत को कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके देगा अमेरिका : विदेश विभाग

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:15 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 जून भारत को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले ‘कोवैक्स’ वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके मिलेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो जून को घोषणा की थी कि उनका देश दक्षिण तथा दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ अफ्रीका को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए अपने भंडार से कोविड-19 रोधी 2.5 करोड़ टीकों में से करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित करेगा। यह कदम उनके प्रशासन के जून के अंत तक दुनियाभर में आठ करोड़ टीके आवंटित करने के उद्देश्य का हिस्सा है। व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोवैक्स के जरिए करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित किए जाएंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे पास इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि टीके भारत में कब पहुंचेंगे। जाहिर तौर पर भारत को आठ करोड़ टीके मिलेंगे और मेरी जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र को करीब 60 लाख टीके दिए गए। हम जानते हैं कि भारत पर इस महामारी का काफी असर पड़ा है और हमने इन टीकों के संबंध में मदद की है । टीका साझा करने की इस घोषणा से पहले भी मदद की। हमने भारत में अपने साझेदारों के साथ निकटता से काम करने की प्रतिबद्धता दिखाई ताकि इस महामारी से निपटने में उसकी मदद की जा सके।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत की सरकार और लोगों को इस महामारी से निपटने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अड़िग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल