लाइव न्यूज़ :

नवोन्मेष के जरिए और सहयोगियों के साथ मिलकर चीन का मुकाबला करेगा अमेरिका: ऑस्टिन

By भाषा | Updated: December 5, 2021 08:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को कहा कि पेंटागन उच्च प्रौद्योगिकी प्रणालियों को विकसित करने के लिए निजी उद्योग के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करने का इरादा रखता है और चीन पर प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है।

रक्षा मंत्री ने कैलिफोर्निया में ‘रीगन नेशनल डिफेंस फोरम’ में कहा कि क्षेत्र में और खासकर स्वशासी ताइवान के निकट चीन की सैन्य गतिविधियां और उसके आक्रामक कदम परेशान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से चली आ रही ‘एक चीन’ नीति को लेकर अब भी प्रतिबद्ध है तथा इसके साथ ही वह ताइवान को अपनी रक्षा करने में और सक्षम बनाना चाहता है।

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘चीन की ओर से पेश चुनौती को हम साफ-साफ देख पा रहे हैं, लेकिन चीन का कद बड़ा नहीं है, कद अमेरिका का बड़ा है। अमेरिका ऐसा देश नहीं है जो प्रतिस्पर्धा से घबराता हो। हम इसे आत्मविश्वास और संकल्प के साथ पछाड़ेंगे। हम निराश नहीं होंगे और न ही घबराएंगे।’’

ऑस्टिन ने यह बात ऐसे समय में कही, जब चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक शक्ति से निपटने के लिए अमेरिका संघर्ष कर रहा है। चीन अंतरिक्ष, साइबर और परमाणु क्षमताओं के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है और अमेरिका उससे सीधा आमना-सामना होने से बच रहा है।

दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब चीन ने ताइवान की ओर कई लड़ाकू विमान भेजे जिससे संभावित आक्रमण का भय बढ़ गया। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने भी ताइवान जलडमरूमध्य की ओर युद्धपोत भेजे।

ऑस्टिन से पूछा गया कि ताइवान के इर्द गिर्द चीन की गतिविधियां क्या भविष्य में किसी सैन्य अभियान के लिए किए जा रहे प्रशिक्षण जैसी लग रही हैं, इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही ऐसा लग रहा है जैसे कि वे अपनी वास्तविक क्षमताओं का पता लगाने का प्रयास कर रहे हों। ऑस्टिन ने कहा, ‘‘निश्चित ही ऐसा लग रहा है कि वे पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ संघर्ष नहीं चाहता है। अत: यह आवश्यक है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच और संवाद हो तथा पारदर्शिता बनी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला