लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ सभी संबंध समाप्त करेगा अमेरिका!, धमकी देने के बाद अब ट्रंप ने कहा- हम चीन पर कल संवाददाता सम्मेलन करेंगे

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:36 IST

डोनाल्ड ट्रंप चीन पर यह दबाव बना रहे हैं कि वह इस संबंध में जांच के लिए सहमति जताए कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हैं जिनमें से 17 लाख लोग अमेरिका के हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चीन पर कल (शुक्रवार) एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकाचीन के संबंध में शुक्रवार को ‘‘कुछ फैसलों’’ की घोषणा करेगा। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि चीन को कोरोना वायरस संक्रमण के पैदा होते ही उसे रोक देना चाहिए था। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने और इसके बारे में समय पर जानकारी देने में नाकाम रहने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है।

इस संक्रमण के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अप्रत्याशित आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ट्रंप चीन पर दबाव बना रहे हैं कि वह इस संबंध में जांच के लिए सहमति जताए कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ। चीन पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से फैलना शुरू हुआ।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हैं जिनमें से 17 लाख लोग अमेरिका के हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चीन पर कल (शुक्रवार) एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। हम कुछ फैसले करेंगे और उन पर कल चर्चा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत दु:खद स्थिति है। बता दें कि अमेरिकी समय भारतीय समय से काफी पीछे है, जब भारत में दोपहर के 2.30 बजते हैं तो पाकिस्तान में सुबह के 5 बजते हैं। 

ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। चीन को इसे पैदा होते ही रोक देना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।’’ ट्रंप ने 14 मई को चीन के साथ ‘‘सभी संबंध समाप्त’’ करने की धमकी दी थी।  

टॅग्स :चीनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल