लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शांति के राजनयिक प्रयासों के समर्थन के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:05 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा है कि अफगानिस्तान में शांति सुनिश्चित करने के राजनयिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के दीर्घकालिक हित में है कि उसके युद्धग्रस्त पड़ोसी देश में असुरक्षा और अस्थिरता नहीं रहे क्योंकि इससे स्वयं उसके अपने हित प्रभावित होंगे।

बर्न्स हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एडम शिफ के सवाल का जवाब दे रहे थे।

बृहस्पतिवार को एक बैठक में शिफ ने पूछा था, ‘‘अफगानिस्तान से हमारे सैनिकों की वापसी का आपके खयाल से पाकिस्तान से तालिबान के संबंधों, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हक्कानी नेटवर्क और अन्य से संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अमेरिकी सेना की अनुपस्थिति में इनमें क्या बदलाव आएगा?’’

इस पर बर्न्स ने कहा, ‘‘राजनयिक प्रयासों के समर्थन में आज पाकिस्तान सकारात्मक भूमिका निभा रहा है, कम से कम उन प्रयासों में जो अमेरिका तथा अन्य देश कर रहे हैं ताकि अफगानिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच जो गहरी खाई है से पाटी जा सके।’’

उन्होंने सांसदों से कहा कि अफगानिस्तान में असुरक्षा और अस्थिरता को रोकने में पाकिस्तान का दीर्घकालिक हित है क्योंकि ये हालात बढ़ सकते हैं जो खुद पाकिस्तान के हितों के लिए नुकसानदायक होगा।

बर्न्स ने कहा, ‘‘इसलिए इस लिहाज से अफगानिस्तान में सुरक्षा में पाकिस्तान की भी भागीदारी बनी हुई है। वहीं, हम भी इस दिशा में उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?