लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद जारी रखेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: May 18, 2021 10:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 मई अमेरिका एक ‘‘अहम सहयोगी’’ के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की हरसंभव मदद जारी रखेगा। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को 10 करोड़ डॉलर मूल्य की राहत एवं चिकित्सकीय सामग्री देने की घोषणा की है और वह सहायता कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।

साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जाहिर तौर पर कोविड-19 महामारी और कैसे यह हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में प्रभाव डाल रही है, उसे लेकर सजग हैं। हमने राहत और सहायता सामग्री के स्वरूप को तय किया है और राष्ट्रपति इस कार्य से गहराई से जुड़े हैं।’’

भारत में कोविड-19 की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा कि अमेरिका मुश्किल भरे वक्त में अपने अहम सहयोगी को मदद पहुंचाने का काम जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें 10 करोड़ डॉलर मूल्य की सहायता सामग्री भेजने की उम्मीद है। हमने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) द्वारा वित्तपोषित राहत सामग्री सात विमानों से भेजी है। अतिरिक्त ऑक्सीजन सांद्रकों के साथ सातवां विमान आज पहुंच गया जो कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों के लिए जाहिर तौर पर बेहद अहम मदद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक