लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी साल में व्हाइट हाउस ने आर्थिक आंकड़े जारी करने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ तीन महीने बाकी हैं ऐसे में अमेरिका में व्हाइट हाउस ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल आने वाले आर्थिक पूर्वानुमान के आंकड़ों को जारी करने से रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में व्हाइट हाउस ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल आने वाले आर्थिक पूर्वानुमान के आंकड़ों को जारी करने से रोक लगा दी है।चुनाव में सिर्फ तीन महीने बाकी हैं, यह कदम कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की चिंता को दर्शाता है।

वाशिंगटन: अमेरिका में व्हाइट हाउस ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल आने वाले आर्थिक पूर्वानुमान के आंकड़ों को जारी करने से रोक लगा दी है। ऐसे समय में जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ तीन महीने बाकी हैं, यह कदम कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की चिंता को दर्शाता है। इस निर्णय की पुष्टि गुरुवार को प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की, जो इस बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह निर्णय महामारी के गंभीर आर्थिक नतीजों की ओर इशारा करता है।

वाणिज्य विभाग ने बताया था कि पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत सिकुड़ गई, जो अनुमानों से कहीं अधिक है। पिछले सप्ताह कम से कम 21 लाख अमेरिकियों की नौकरी चली गई और लॉकडाउन लागू होने से अब तक 4.1 करोड़ अमेरिकियों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। ट्रंप का कहना है कि अर्थव्यवस्था में इस साल के अंत तक या 2021 तेजी से सुधार होगा और सुधार योजनाओं की निगराने के लिए मतदाताओं को उन्हें एक और मौका देना चाहिए।

सलाहकार फर्म आरएसएम के मुख्य अर्थशास्त्री जो ब्रूसेलस ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि व्हाइट हाउस को चुनाव से पहले रोजगार और वृद्धि में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद नहीं है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आर्थिक आंकड़े काफी अनिश्चित होंगे और इनसे आर्थिक सुधार को लेकर भरोसा कायम होना बेहद मुश्किल होगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइकॉनोमीआर्थिक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल