लाइव न्यूज़ :

America: व्हाइट हाउस में बेरोजगारी भत्ते में एक हफ्ते के विस्तार का प्रस्ताव को विपक्ष ने खारिज किया

By भाषा | Updated: July 31, 2020 13:52 IST

अर्थव्यवस्था को सुचारू रखने तथा परिवारों के भरणपोषण में मदद देने के लिए बेरोजगारी भत्ते में एक हफ्ते के विस्तार का प्रस्ताव को विपक्ष ने खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे600 डॉलर की साप्ताहिक बेरोजगारी भत्ता में व्हाइट हाउस ने कम अवधि के विस्तार का प्रस्ताव दिया।डेमोक्रेट नेताओं ने इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम संकट की गहराई को समझ नहीं पाई है।

वाशिंगटन: कोविड-19 महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को सुचारू रखने तथा परिवारों के भरणपोषण में मदद देने के लिए 600 डॉलर की साप्ताहिक बेरोजगारी भत्ता में व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कम अवधि के विस्तार का प्रस्ताव दिया। डेमोक्रेट नेताओं ने इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम संकट की गहराई को समझ नहीं पाई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ज्यादा व्यापक विधेयक का दबाव बनाने की मंशा जाहिर की है, ऐसा विधेयक जो राज्य तथा स्थानीय सरकारों को सहायता देने से जुड़ा हो तथा वैश्विक महामारी के दौर में गरीबों को मदद तथा स्कूलों एवं कॉलेजों को वित्त पोषण देने की बात करता हो। बेरोजगारी आर्थिक सहायता की अवधि 31 जुलाई को खत्म होने वाली थी।

सीनेट डेमोक्रेट सदस्य चक शुमेर ने कहा, ‘‘वे कुछ मामूली सा करना चाहते हैं लेकिन उससे समस्या हल नहीं होगी।’’ प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा, ‘‘एक विधेयक आना चाहिए लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं है कि यह कितना बड़ा होना जरूरी है।

’’ ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा था कि बेरोजगारी सहायता में हम अस्थायी विस्तार चाहते हैं, इससे वैश्विक महामारी के दौरान बेरोजगार हो चुके अमेरिकियों को आवश्यक मदद मिलेगी।’’ कैपिटोल में दो घंटे चली बैठक में ट्रंप की टीम ने इस सहायता के लिए एक हफ्ते का विस्तार का प्रस्ताव दिया है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल