लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 12:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड एवं आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी गतिविधियों के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि आतंकवाद के समर्थन एवं वित्तपोषण के लिए उसकी जिम्मेदारी तय करने में यह ‘महत्वपूर्ण कदम’ है।

उल्लेखनीय है कि देश में खुलेआम घूम रहे आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाने के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान ने गत शनिवार को लखवी को गिरफ्तार किया।

संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित लखवी वर्ष 2015 से ही मुंबई हमले मामले में जमानत पर था और पंजाब सूबे के आतंकवाद निरोधक विभाग ने उसे आतंकवाद का वित्तपोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, ‘‘ हम पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी सरगना जकी-उर-रहमान की गिरफ्तारी का स्वागत करते हैं क्योंकि उसे आतंकवाद एवं उसके वित्तपोषण में उसकी भूमिका के लिए जिम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘ हम उसके अभियोजन और सजा देने की प्रक्रिया पर करीब से नजर रखेंगे और आह्वान करते हैं कि उसे मुंबई हमले में भूमिका के लिए उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब